मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। भोपाल के लोक भवन में यह अहम मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राज्य में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भव्य रूप आयोजित की जाएगी।
आने वाले साल के कार्यक्रमों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “1 नवंबर को ‘किसान कल्याण वर्ष’ की योजनाओं से जोड़कर ‘मध्य प्रदेश स्थापना दिवस’ मनाया जाएगा। जिसके बाद 15 नवंबर को पूरे राज्य में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।” इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने आने वाले साल के कार्यक्रमों के बारे में भी राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी।












