उत्तर प्रदेश के 15 सर्वोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, योगी सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये जारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है। इसके साथ बेहतर आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी योगी सरकार लगातार जोर दे रही है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं को और मजबूत करने की पहल की गई है।

कौन-कौन जिले होंगे लाभान्वित?
बता दें कि प्रदेश के 15 सर्वोदय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये (150 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे बरेली, कौशाम्बी, अयोध्या, ललितपुर, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, इटावा, फर्रूखाबाद, बांदा, चित्रकूट, जालौन और रायबरेली के सर्वोदय विद्यालय लाभान्वित होंगे। सरकार की इस पहल से इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

सभी सुविधाएं होंगी मजबूत
योगी सरकार की इस पहल के तहत स्वीकृत धनराशि से विद्यालयों में हॉस्टल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशालाओं के रख-रखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर रहेगा। खेल परिसर के जीर्णोद्धार से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक विकास के लिए भी बेहतर माहौल मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़