वाराणसी के नमो घाट पर वायु सेना दिखाएगी पराक्रम का गौरव, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

वाराणसी के नमो घाट पर आज भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरव दिखाई देगा।

वाराणसी के नमो घाट पर आज भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरव दिखाई देगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना के 94 गौरवशाली वर्ष
सीएम योगी ने कहा कि, “भारतीय वायुसेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में, नमो घाट पर आयोजित होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए हर्ष का विषय होगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, हम बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आपका का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं।”

नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन
सीएम ने आगे कहा, “इसके साथ ही, प्रधानमंत्रीअरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे, जिससे कपड़ा उद्योग और इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। माँ गंगा के पावन तट पर, राष्ट्रीय सुरक्षा का शौर्य, औद्योगिक प्रगति का संकल्प और हमारी सनातन संस्कृति का गौरव, एक समर्थ ‘नए भारत’ की यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़