उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में करोड़ों की सौगात दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना सहित कुल 231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, बी.एस. चौधरी भी मौजूद रहे।
चमोली के विकास को नई रफ्तार
सीएम धामी ने बताया कि, ये सभी परियोजनाएं चमोली जिले के विकास को नई रफ्तार देने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस परियोजना से न सिर्फ आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की जरूरतें पूरी होंगी इसके साथ ही विकास को भी नई गति मिलेगी।
बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। हमारी सरकार गैरसैंण और इसके आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, जन-सुविधाओं को मजबूत करना और विकास परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकताएं हैं।”












