भारतीय रिजर्व बैंक ने Junior Engineer (Civil/Electrical) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए है वो अपना रिजल्ट RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यहाँ देखें अपना रिजल्ट
अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बता दें की RBI ने Civil और Electrical दोनों शाखाओं के लिए अलग-अलग RBI JE Result 2026 PDF जारी किए हैं। अपना परिणाम देखने के साथ-साथ आप अपनी मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
6 जुलाई को हुई थी परीक्षा
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब Language Proficiency Test (LPT) के लिए बुलाया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों का होगा LPT
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब Language Proficiency Test (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवार की संबंधित क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इससे जुड़ी जानकारी और परीक्षा तिथि RBI जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।











