उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन का आज अंतिम दिन, यहाँ करें जल्द आवेदन  

उत्तर प्रदेश वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जो आज से बंद हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर दिया है। वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जो आज से बंद हो जाएगी।

भर्ती के लिए PET परीक्षा जरूरी
जिन भी युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वो आज ही अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in पर फॉर्म जमा कर दे। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को समान 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बता दें की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने के लिए सिर्फ वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)-2025 में भाग लिया है।

कैसे होगा चयन?
यह भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसके लिए पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी ही मुख्य लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे। वहीं जो भी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उनका शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। PST पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा  देनी होगी। मेडिकल परीक्षण के बाद दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद ही अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़