सरकारी नौकरी के लिए इंतजार करने वाले युवाओं के लिए UPSSSC ने सुनहरा अवसर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानि UPSSSC ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती 1,829 रिक्त पदों पर होगी। जिसके किए इच्छुक युवा अपना आवेदन भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
बता दें की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
3 अगस्त को आवेदन का अंतिम दिन
3 अगस्त 2026 को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए।












