मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा, बिहार में बनेंगे 12 नए टाउनशिप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि राज्य में 12 नए टाउनशिप बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

बिहार सरकार ने राज्य में 12 नए टाउनशिप बनाने की घोषणा की है। मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने 1,047.09 करोड़ रुपए की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

विकसित लेक फ्रंट का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने सिकंदरपुर में 213.25 करोड़ रुपए की लागत से विकसित लेक फ्रंट का भी लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने लेक फ्रंट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

राज्य में 12 नए टाउनशिप बनेंगे
बिहार सरकार राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि राज्य में 12 नए टाउनशिप बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति
बिहार सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपनाए हुए है। जिसे लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़