JHTET के लिए 20 जुलाई को बंद हो जाएंगे आवेदन, यहाँ पढ़ें जरूरी जानकारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JHTET यानि झारखंड टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन मांगे है।

झारखंड में सरकारी शिक्षक की नौकरी तलाशने वालों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JHTET यानि झारखंड टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन मांगे है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

20 जुलाई को आवेदन की अंतिम तारीख
जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 20 जुलाई को आवेदन की अंतिम तारीख घोषित की गई है। इस तारीख से पहले जो भी परीक्षा में हिस्सा लेना चाहता है वो जल्द से जल्द अपना आवेदन भर दे।

यहाँ कर सकते हैं आवेदन
बता दें की परीक्षा के लिए आवेदक को ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर आवेदन करना पड़ेगा। हालांकि परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

वर्गों के लिए शुल्क निर्धारित
इसमें दो पेपर आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए आवेदकों को शुल्क देना पड़ेगा। बता दें की अगर अभ्यर्थी सिर्फ एक ही पेपर देना चाहता है तो सामान्य, BC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवार 700 रुपये शुल्क देंगे। वहीं अगर अभ्यर्थी दोनों पेपर देना चाहता है तो सामान्य, BC और EWS वर्ग 1500 रुपये शुल्क देगा जबकि SC और ST वर्ग को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़