28 जुलाई को CBSE 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा, बोर्ड ने एडमिट कार्ड किए जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 28 जुलाई को सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। जिसके लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

CBSE यानि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 28 जुलाई को सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। जिसके लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड बोर्ड के परीक्षा संगम पोर्टल से डाउनलोड करके उपलब्ध कराएंगे। जबकि प्राइवेट छात्र अपने आवश्यक विवरण दर्ज कर निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1 लाख 63 हजार 800 छात्रों की कंपार्टमेंट
बता दें कि 90 विषयों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी। मई में जारी हुए बारहवीं के नतीजों में 1 लाख 63 हजार 800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। CBSE ने एडमिट कार्ड के संबंध में एक सर्कुलर जारी कर नियमित (रेगुलर) और निजी (प्राइवेट) छात्रों के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया स्पष्ट की है। इसके साथ ही बोर्ड के अनुसार, स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाने के बाद संबंधित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएं।

निजी छात्रों के लिए जानकारी
इसके अलावा निजी छात्र निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर अंतिम अध्ययन किए गए स्कूल के प्रधानाचार्य और परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक के हस्ताक्षर करवाने अनिवार्य होंगे।

एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों का पालन
28 जुलाई को यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। कुछ विषयों के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़