उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का उद्घाटन किया। जिससे क्षेत्रीय विकास और जन-सुविधाओं को एक नई दिशा मिली है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में सिटी पार्क का विस्तारीकरण, पार्क में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने, खटीमा में स्टेडियम बनाने, क्रियाशाला निर्माण, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन बनाना शामिल है।
स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण मिलेगा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “आधुनिक सुविधाओं से लैस यह पार्क न सिर्फ शहर के निवासियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि बेहतर जन-सुविधाओं का माध्यम भी बनेगा। यह पार्क खटीमा के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और शहर के निवासियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थानों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस ऑक्सीजन पार्क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात मिली है। इससे लोगों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। सीएम धामी ने ऑक्सीजन पार्क परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने वैश्विक पर्यावरण चुनौतियों का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि दुनिया भर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के दौर में यह ऑक्सीजन पार्क एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में स्थायी रोजगार के अवसर भी युवा पीढ़ी को मिलेगें।











