NIC यानि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में साइंटिफिकटेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती कुल 376 पदों पर ऑनलाइन आवेदन के जरिए हो रही है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो NIC की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एमएससी, एमएस, एमसीए, बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। 30 सितंबर, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क का भुगतान
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है











