योगी सरकार के प्रयासों से बदली तस्वीर, यूपी के नौनिहालों की सेहत और पोषण में सकारात्मक बदलाव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के नौनिहालों की सेहत और पोषण की तस्वीर अब सकारात्मक दिशा में बदली हुई नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के नौनिहालों की सेहत और पोषण की तस्वीर अब सकारात्मक दिशा में बदली हुई नजर आ रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में नाटापन यानी उम्र के अनुपात में कम लंबाई की समस्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-05 (एनएफएचएस-05) में जहां प्रदेश में ऐसे बच्चों का प्रतिशत 39.7 था, वहीं एनएफएचस-06 में यह घटकर 31.5 प्रतिशत रह गया है। यानी करीब चार सालों में नाटेपन के मामलों में 08.2 प्रतिशत अंक की कमी दर्ज की गई है।

गर्भवती महिलाओं को किया जा रहा जागरुक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हे पोषण पोटली वितरित की जा रही है। सर्वेक्षण रिपोर्ट में 31.5 प्रतिशत का आंकड़ा यह भी बताता है कि अभी बड़ी संख्या में बच्चे इस समस्या से प्रभावित हैं इसलिए शुरुआती वर्षों में पोषण की निगरानी, गर्भवती महिलाओं के पोषण, छह महीने तक सिर्फ स्तनपान, समय पर पूरक आहार, संक्रमण की रोकथाम तथा बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी पर लगातार जोर देने की जरूरत है और इस पर फोकस काम किया जा रहा है।

पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम
योगी सरकार के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के स्तर पर पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । ये आँकड़ें इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का परिणाम है। सीएम योगी के निर्देश पर सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण-02.0 की गाइडलाइन के तहत संचालित हॉट कुक्ड मील योजना के जरिए 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को नियमित रूप से ताजा, गर्म और पौष्टिक पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़