केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 रिक्त पदों पर भर्ती, यहां जाने काब शुरू होंगे आवेदन

बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया हैं।

बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया हैं। केनरा बैंक की ओर से देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से शुरू किए जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पहले उम्मीदवारों को पहले nats.education.gov.in पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार केनरा बैंक की वेबसाइट canarabank.bank.in पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इस वैकेंसी में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। उम्र में शैक्षिक योग्यता का निर्धारण 1 सितंबर 2026 के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान
भर्ती के तहत आवेदक को आवेदन शुल्क भी देना होगा। अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़