JRHMS यानि झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी की ओर से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर को शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वो 8 अक्टूबर से JRHMS की ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते है।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 306 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 106 पद और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 200 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा निर्धारित
वहीं उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 23 से 64 वर्ष के बीच निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग में पंजीकृत होना चाहिए।












