नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने अप्रेंटिसशिप के लिए मांगे आवेदन, यहां जाने कैसे करें आवेदन?

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की लास्ट डेट और आयु सीमा
भर्ती के तहत फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के युवाओं को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी। जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग कैटेगरी के युवाओं को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए योग्यता
भर्ती में आवेदन करने के लिए युवाओं का मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं या 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। युवाओं को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के युवाओं को 100 रुपये ऑनलाइन फीस देनी होगी। जबकि एससी एवं एसटी और दिव्वांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़