RRB ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती का किया ऐलान, यहाँ जानें कब स्टार्ट होंगे आवेदन?

RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है।

RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। जिसके बाद रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं,

आवेदन की अंतिम तिथि और आयु सीमा
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2026 तक निर्धारित है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन करने के लिए योग्यता
इसके अलावा स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़