UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPESSC यूपी TGT भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जो युवा सरकारी स्कूलों में पाने के अवसर तलाश रहे हैं वो इस भर्ती में शामिल होने के लिए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर भर्ती
भर्ती के तहत उम्मीदवार 23 नवंबर, 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बालक विद्यालयों के लिए कुल 16193 पद रिक्त और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 1542 पद रिक्त है। इसमें जनरल के लिए 6704 पद, एससी के लिए 3698 पद, एसटी के लिए 13 पद, ओबीसी के लिए 4438 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 2882 पद शामिल है।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है। एससी/एसटी के लिए 500 रुपये और दिव्यांग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 62 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।












