दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की MTS कर्मचारियों को बड़ी सौगात, ‘समान काम-समान वेतन’ से 4,000 कर्मियों को मिलेगा सीधा लाभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने धन्यवाद कार्यक्रम में शिरकत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम के MTS पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों के लिए ‘समान काम के लिए समान वेतन’ के निर्णय पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस फैसले से लगभग 4,000 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी MTS कर्मचारियों को बधाई दी।

दिल्ली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “चाहे वह हमारी आशा और आंगनवाड़ी बहनों के मानदेय में वृद्धि हो, या नर्सिंग इंटर्न के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी, हमारी सरकार दिल्ली की सेवा में लगे हर व्यक्ति का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अधिकारों और हितों की रक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सभी MTS कर्मचारी इसी लगन और निष्ठा के साथ दिल्ली की सेवा करते रहें। आपके सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारी सरकार हमेशा आपके साथ मजबूती से खड़ी है।” इस अवसर पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर मोनिका पंत, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़