दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, अब ऑफलाइन मोड में उपलब्ध होगी रजिस्ट्री के दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में सर्वर की समस्या के कारण संपत्ति की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी हासिल करने में लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऑफलाइन मोड में उपलब्ध होगी सर्टिफाइड कॉपी
दरअसल दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सर्कुलर जारी कर सोमवार से रजिस्ट्री के दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी ऑफलाइन मोड में भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे अगर ऑनलाइन सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी भी आती है तब भी लोगों के जरूरी काम नहीं अटकेंगे।

ऑनलाइन व्यवस्था बदली
बता दें कि सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में अब तक रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन व्यवस्था पर निर्भर थी। ऐसे में सर्वर में खराबी आने या सिस्टम ठप होने पर काम प्रभावित हो जाता था और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़