इंदौर में ‘पत्रिका सैल्यूट्स द स्पिरिट ऑफ खाकी’ कार्यक्रम आयोजित, सीएम मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 'पत्रिका सैल्यूट्स द स्पिरिट ऑफ खाकी' कार्यक्रम में शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘पत्रिका सैल्यूट्स द स्पिरिट ऑफ खाकी’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र ‘पत्रिका’ ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी।

सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “इस तरह के आयोजन समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास के बंधन को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए ‘पत्रिका’ टीम को बधाई।” यह कार्यक्रम समाज की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिस बल (खाकी) के समर्पण, साहस और जज्बे को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया।

राज्य में बड़ी संख्या में भर्तियां
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए राज्य में बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं, और भविष्य में भी नई भर्तियां जारी रहेंगी। रुके हुए प्रमोशन (पदोन्नति) की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है, जिससे पुलिसकर्मियों के लिए प्रमोशन का रास्ता खुल गया है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़