भोपाल में ‘फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026’ का उद्घाटन, मछली उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का जोर

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय ‘फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026’ के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय ‘फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026’ के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने शिरकत की। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

निर्यात-उन्मुख राज्य बनाने का संकल्प
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि, “मैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी ‘राज्य मत्स्य पालन निवेश और निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026’ का विशेष रूप से स्वागत करता हूँ। यह नीति मध्य प्रदेश को निर्यात-उन्मुख राज्य बनाने और अंतर्देशीय राज्यों में अग्रणी बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराती है।”

1 लाख केज का लक्ष्य
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “वर्ष 2002-03 तक, मध्य प्रदेश में केवल 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर लगभग 67 लाख हेक्टेयर हो गई है। हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करना है, जिससे न केवल किसानों की समृद्धि बढ़ेगी, बल्कि मछली पालन को भी नई गति मिलेगी। इस दिशा में, हमारी सरकार ने मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए 1 लाख केज (पिंजरे) स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।”

जमीन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश में, मछली पालन को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के साथ जोड़ा जाएगा। एकीकृत मत्स्य उद्योगों को MSME ढांचे के तहत प्रोत्साहन और सहायता मिलेगी, और ‘मत्स्य उद्योग नीति-2026’ के अंतर्गत जमीन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़