इंदौर में दो दिवसीय ‘मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ का उद्घाटन, सीएम मोहन यादव ने निवेशकों और उद्यमियों संग की चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय 'मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026' का उद्घाटन किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ‘मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निवेशकों और उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की। वहीं इस दौरान सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को आगामी ‘GIS 2027’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने, निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने और मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्रों (टेक्नोलॉजी हब) में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

हाई-टेक उद्योगों को प्राथमिकता
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “राज्य में एक ‘सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और एक ‘फोटोनिक्स एंड क्वांटम टेक्नोलॉजीज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इंदौर-उज्जैन आर्थिक गलियारे (इकोनॉमिक कॉरिडोर) में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, एडवांस्ड पैकेजिंग, चिप डिजाइन और हाई-टेक उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़