उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, पीएम वाणी नेटवर्क से जल्द जुड़ेंगे 94 गांव

पीएम वाणी नेटवर्क के जरिए अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जल्द ही लाभान्वित होने वाला है।

पीएम वाणी नेटवर्क के जरिए अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जल्द ही लाभान्वित होने वाला है। जिले के 94 गांवों में जल्द ही पीएम वाणी नेटवर्क के जरिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। बता दें कि ग्राम पंचायत भवन के 200 मीटर के दायरे में ग्रामीणों को एक घंटे तक मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत पहले चरण में चयनित गांवों में नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी है।

मोबाइल डेटा पर निर्भरता होगी कम
सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक 50 गावों को इस सुविधा का लाभ मिल सके और जनवरी 2027 में 44 गांवों को इस सुविधा से जोड़ दिया जाए। पीएम वाणी नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीणों को मोबाइल डेटा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाने और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

ग्रामीणों की परेशानी होगी खत्म
इस योजना के तहत ग्राम पंचायत के आसपास सार्वजनिक वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को नेटवर्क की समस्या या डेटा पैक की कीमत के चलते इंटरनेट इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़