मुख्यमंत्री योगी ने टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत, LEXQ उत्कृष्टता केंद्र का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत की। सीएम योगी ने सम्मेलन के दूसरे दिन क्वांटम फॉरेंसिक और विधिक अनुपालन पर आधारित LEXQ उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। बता दें कि राज्य में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में यह अहम कदम है।

‘AI को निर्णायक नहीं बनने देना’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि हालांकि AI हमारे लिए मददगार हो सकती है, लेकिन उसे निर्णायक नहीं बनने देना है। वो हमारे विवेक पर निर्भर करे, हम उसके विवेक पर न चलें। अगर हम उस पर निर्भर होकर सब कुछ करने लगेंगे तो यही शक्ति हमारे लिए एक बड़ा संकट बनकर उभर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चा संभव
सीएम योगी ने आगे कहा कि, AI, क्वांटम तकनीक, साइबर फारेंसिक और आंकड़ा संरक्षण जैसे विषयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चा हो रही है। जबकि 10 साल पहले उत्तर प्रदेश में इस तरह के आयोजन हो पाना किसी सपने जैसा ही था। इस दौरान सीएम योगी ने फारेंसिक विज्ञान संस्थान की स्थापना के पीछे की चुनौती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर संस्थान बना है, वह कभी भू-माफिया की गतिविधियों का शिकार थी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़