मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने विचार साझा किए। श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया और महाभारत के युद्ध में पांडवों का साथ दिया, लेकिन खुद सत्ता नहीं संभाली।
पद को जिम्मेदारी से निभाना श्रीकृष्ण से सीखें
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “शासन-व्यवस्था में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण होती हैं। सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना और ज्ञान को शोध तथा नवाचार (इनोवेशन) से जोड़ना, भगवान श्री कृष्ण के जीवन से मिलने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण सीख है।”
शोधकर्ताओं और संस्थानों को हर संभव मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारी सरकार राज्य में ‘श्री राम वन गमन पथ’ और ‘श्री कृष्ण पथेय’ के माध्यम से भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण से जुड़े पवित्र स्थलों का विकास कर रही है। राज्य सरकार भगवान श्री कृष्ण के जीवन, विचारों और संदेशों पर गहन अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं और संस्थानों को हर संभव सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।”












