मध्य प्रदेश को रेलवे की बड़ी सौगात, नई रेल लाइनों से व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ वर्चुअली जुड़कर सतना, देवेंद्र नगर और रीवा, चुरहट रेल लाइनों का उद्घाटन किया।

भोपाल के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ वर्चुअली जुड़कर सतना, देवेंद्र नगर और रीवा, चुरहट रेल लाइनों का उद्घाटन किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर देवेंद्र नगर–चुरहट रेल सेवा की शुरुआत की।

1.5 लाख करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश में लगभग 1.5 लाख करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर राज्य में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और नए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिनके नेतृत्व में भारतीय रेलवे में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। आज, रेलवे देश के नागरिकों को सम्मान और कर्तव्य-भावना के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है।”

रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश को मिली यह ऐतिहासिक सौगात विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और यात्रियों को यात्रा की बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। राज्य में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़