मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार जिले को लगभग 2,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसके तहत नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से, धार और झाबुआ के 260 गांवों में 57,422 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लगभग 72,000 किसानों को लाभ मिलेगा।
विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 188 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है”
किसानों को लाभान्वित करने पर जोर
इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश और कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस सौगात से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित करने पर राज्य सरकार का फोकस है।












