उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में खटीमा स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना। सीएम धामी ने आम जनता और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ सार्थक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं और सुझावों को सुना। सीएम धामी ने समस्याओं के जल्द समाधान का लोगों को भरोसा दिलाया।
अधिकारियों को सीएम के निर्देश
इस दौरान मौजूदा अधिकारियों को भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर, नियमों के अनुसार जल्द से जल्द समाधान किया जाए। ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” ऐसे में सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।












