उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में करोड़ों की सौगात दी। सीएम धामी ने 284 करोड़ से अधिक की लागत वाली 67 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसके बाद सीएम धामी ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की शेयर
मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पिथौरागढ़ में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति भी शेयर की। जिनमें 750 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट को 450 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाने का कार्य जारी है। इस दौरान सीएम धामी ने सीमांत जिले पिथौरागढ़ के समेकित विकास और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।
आधुनिक ऑप्टिकल बायोमीटर मशीन का उद्घाटन
इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में ही सीमान्त सेवा फाउंडेशन की ओर से घंटाकरण में संचालित सीमान्त आई हॉस्पिटल के लिए एक आधुनिक ऑप्टिकल बायोमीटर मशीन का उद्घाटन और निरीक्षण भी किया।












