उत्तराखंड की धामी सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त मजबूत बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड स्थापित किया जा रहा है। इसी जानकारी सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।
सीएम धामी ने दी जानकारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का एक वेंचर फंड स्थापित किया जा रहा है। हमारा संकल्प राज्य के युवाओं को न केवल रोजगार, बल्कि स्वरोजगार से भी जोड़ना है। हमारी सरकार नवाचार, उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देकर स्टार्टअप और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
युवाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद
धामी सरकार की इस पहल से प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। राज्य में जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और नए विचारों के साथ स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं उन्हें इस पहल से मदद मिलेगी। वेंचर फंड के माध्यम से राज्य में नए उद्यमों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर जोर दिया जाएगा।












