उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम धामी ने लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्य, सुरेश गड़िया, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
सीएम धामी ने दिया संदेश
सीएम धामी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान, हमारी जड़ों और हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना, उसे संवारना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार राज्य की लोक संस्कृति के संरक्षण, लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
प्रतिभा दिखाने के लिए सशक्त मंच
मुख्यमंत्री ने कहा, “‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ जैसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, साथ ही ये हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी सहायक होते हैं।”












