भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोहराया संकल्प, राज्य के विकास, जन-कल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्य के विकास, जन-कल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

भोपाल में एक निजी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने राज्य के विकास, जन-कल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

सीएम ने दोहराया संकल्प
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ राज्य के हर परिवार तक पहुँचे, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिले, किसानों की आय बढ़े, ग्रामीण परिवारों को अपने घर का मालिकाना हक मिले, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।”

सिहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने का जिक्र
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने का जिक्र किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “आयोजन के लिए स्थायी सुविधाओं का निर्माण, जनजातीय क्षेत्रों का विकास, वन्यजीव संरक्षण और औद्योगिक निवेश हमारी प्राथमिकताएँ हैं, जिनके माध्यम से हम एक समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

‘लाडली बहना योजना’ का जिक्र
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “राज्य में ‘लाडली बहना योजना’ के तहत, हमने अब तक 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई है। माताओं और बहनों को मिल रही इस सहायता की कोई तुलना नहीं की जा सकती। जो लोग सक्षम हैं, शायद वे इसके महत्व को न समझें, लेकिन जिन परिवारों को इसकी जरूरत है, उनके लिए यह बहुत बड़ा बदलाव लाती है। जब ‘लाडली बहना योजना’ की राशि ऐसे परिवारों तक पहुँचती है, तो पूरे घर का माहौल ही बदल जाता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़