बड़वानी में ‘शरद उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, ‘विकसित भारत की नींव’ विषय पर युवाओं से किया संवाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वानी जिले के कललदा गांव स्थित गायत्री धाम में आयोजित 'शरद उत्सव' कार्यक्रम शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वानी जिले के कललदा गांव स्थित गायत्री धाम में आयोजित ‘शरद उत्सव’ कार्यक्रम शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने छात्रों के साथ संवाद किया और ‘विकसित भारत की नींव’ विषय पर वार्ता की गई।

छात्रों की प्रतिभा की सराहना
सीएम मोहन यादव ने छात्रों की प्रतिभा और उनकी उपलब्धियों की जमकर सराहना की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मैं छात्रों की प्रतिभा, उनकी उपलब्धियों और उनके आत्मविश्वास से बहुत प्रभावित हूँ। राज्य के ये प्रतिभाशाली छात्र अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।”

सीएम ने दोहराया संकल्प
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि छात्रों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे ‘विकसित भारत @ 2047’ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।” इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने गायत्री धाम स्थित सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से गौ पूजन और गौ सेवा की। गायत्री धाम परिसर में गायत्री परिवार के सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी अंचल में शिव पंथ सत्संग और गायत्री परिवार द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़