शहडोल को मुख्यमंत्री मोहन यादव की विकास की सौगात, 462 करोड़ की 134 विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय संस्कृति से समृद्ध शहडोल को विकास की सौगात दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय संस्कृति से समृद्ध शहडोल को विकास की सौगात दी। सीएम मोहन यादव ने लगभग 462 करोड़ की लागत वाले 134 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनके लाभ भी प्रदान किए। इस अवसर पर, ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य सरकार जन-कल्याण और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे और हर परिवार को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।

रोज़गार के क्षेत्र में अवसरों का विस्तार
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “किसानों, तेंदू पत्ता संग्राहकों, लाड़ली बहनों, विद्यार्थियों और जनजातीय परिवारों के कल्याण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और रोज़गार के क्षेत्र में अवसरों का विस्तार निरंतर जारी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 75% बोनस और 32 लघु वनोपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को 1,500 की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। शहडोल में बैगा परिवारों के लिए लगभग 17,000 घर बनाए गए हैं, और 28,000 घरों तक पानी पहुँचाने का काम किया गया है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़