भरारीसैंण में बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए सीएम धामी, विधानसभा सत्र को लेकर बनी रणनीति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरारीसैंण में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में विधानसभा सत्र के संबंध में मंत्रियों और विधायकों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाबों को लेकर रणनीति बनाई गई।

किन मुद्दों पर चर्चा?
बैठक के दौरान सदन की कार्यवाही, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, और राज्य के विकास तथा जन-कल्याण से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, यह विधानसभा सत्र मुख्य रूप से अनुपूरक बजट पर केंद्रित है, जिसे सदन में प्रस्तुत कर पारित किया जाएगा। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पूरे हो चुके विकास कार्यों, चल रही योजनाओं की स्थिति और सरकार के सामने रखे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की

सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
वहीं बैठक से पहले विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए भरारीसैंण (गैरसैंण) जाते समय सीएम धामी ने चमोली जिले में स्थित प्राचीन और पवित्र आदि बद्री मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान हरि विष्णु का आशीर्वाद लिया और राज्य के सभी निवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़