देहरादून में शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- सफाईकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर जल्द लेंगे फैसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर देहरादून में आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर देहरादून में आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम धामी ने रामायण के रचयिता, महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने मौजूद जनसमूह को संबोधित भी किया।

उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम
सीएम धामी ने कहा कि, “महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समानता, सामाजिक समरसता, करुणा और मानवता का संदेश देती हैं। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर, हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

‘उत्तराखंड में कोई भी कानून से ऊपर नहीं’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमारी सरकार सफाई कर्मियों के योगदान और उनके परिश्रम का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशील है। इसी दिशा में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में बैठक कर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और सशक्त उत्तराखंड सौंपना है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अराजकता पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, और शांति तथा सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़