RRB ने स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, यहां जानिए आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। जो भी युवा इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म या फीस जमा नहीं की जा सकती है।

भर्ती के तहत शैक्षिक योग्यता
भर्ती के तहत स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता हासिल किया होना अनिवार्य है।

आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी। जो भी उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी जैसे- ओबीसी, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन व अन्य आरक्षित लोगों को ऊपर उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़