खादी रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम की और से ग्रुप B व C के अंतर्गत 12,878 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है ऐसे में जो भी युवा खादी ग्रामोद्योग में नौकरी पाने के इच्छुक हैं वे ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट krdp.org.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
आवेदन की लास्ट डेट
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 निर्धारित है। वहीं पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है जिसमें 10th-ITI, 12th ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री डिप्लोमा धारक इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
चयन प्रक्रिया जानिए
चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा। जो उम्मीदवार जूनियर असिस्टेंट/ लोवर डिवीजन क्लर्क पदों पर आवेदन करेंगे उनको स्टेज 2- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में भाग लेना होगा।












