उत्तराखंड की धामी सरकार ने खोला पिटारा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश

गढ़वाल विधानसभा में उत्तराखंड की धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है।

गढ़वाल विधानसभा में उत्तराखंड की धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। यह बजट विकास कार्यों में तेजी लाने और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट में किसानों, खिलाड़ियों, महिलाओं, युवाओं को धामी सरकार ने सौगात दी है।

बजट में करोड़ों का प्रावधान
बजट के तहत अन्नपूर्ति योजना में धान/गेहूँ खरीद के लिए 1100 करोड़, SASCI के अंतर्गत अवसंरचना विकास 500 करोड़, दिव्य कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए 290 करोड़ का प्रावधान
किया गया है। इसके साथ ही गैरसैंण जलापूर्ति बाँध परियोजना के लिए बजट में 122 करोड़ और नवीन स्टेट डेटा सेंटर निर्माण के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा धामी सरकार के बजट में खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति के लिए 5.50 करोड़, विद्यालयी शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए 4 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

निराश्रित विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़
धामी सरकार के बजट में निराश्रित विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़, शहरी विकास की ADB पोषित योजनाओं के लिए 100 करोड़, मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना में कोचिंग के लिए 5 करोड़ का प्रावधान,अटल आयुष्मान योजना हेतु 100 करोड़ एवं गोल्डन कार्ड के लिए 125 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज तथा नर्सिंग कॉलेजों के लिए 160 करोड़, हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

धामी सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि, “हमारा संकल्प एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा को नई गति देते हुए, हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़