BPSC यानि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बिहार टीचर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे वो अब 2 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और 3 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
33320 रिक्त पदों पर नियुक्तियां
इस भर्ती अभियान के जरिए शिक्षकों के कुल 33320 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 4370 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए 16540 पद आरक्षित हैं।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आवेदकों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/ 21 साल और अधिकतम उम्र पदानुसार 37/40 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट नियमानुसार दी जाएगी।












