IIT बीएचयू की ओर से नॉन टीचिंग (ग्रुप B और ग्रुप C) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
24 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने के 7 दिन बाद तक फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने का मौका रहेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री इंजीनियरिंग डिग्री- बीई बीटेक बीएससी लाइब्रेरी एन्ड इन्फो साइंस में ग्रेजुएशन संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आपके लिए जरूरी जानकारी
इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं पद और वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। वहीं ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने पर 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी पीएच महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।












