NTPC ग्रेजुएट CBTST परीक्षा परिणामों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट CBTST परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अब अपना रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर देख सकते हैं।
यहाँ देखें अपना रिजल्ट
जो उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
कुल 8113 पदों पर भर्ती
बता दें कि CBTST परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। कुल 8113 पदों पर यह भर्ती निकाली गई। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 1736 पद, स्टेशन मास्टर के लिए कुल 994 पद शामिल हैं। गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 3144 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कुल 1507 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 732 पद आरक्षित किए गए हैं। परीक्षा पास करने वालों के लिए यह सरकारी नौकरी का खास मौका है।











