NTPC में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती, यहां जाने कब शुरू होंगे आवेदन?

NTPC में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है।

NTPC में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। बता दें कि एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में जो भी भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार है वे 16 अक्टूबर से एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

आयु सीमा और वेतन
वहीं आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित है। बता दें कि डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 70,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़