प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने टेलीकॉम सेक्टर, डिजिटल इंडिया और मोबाइल फोन की बदलती भूमिका पर विस्तार से बात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बीते 10-12 सालों में मोबाइल फोन आधुनिक कम्युनिकेशन का माध्यम तो रहा ही है। इसके साथ ही यह गुड गवर्नेंस का भी अहम टूल बनकर सामने आया है।
टेलीकॉम सेक्टर में किए हर जरूरी रिफॉर्म्स
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसके लिए टेलीकॉम सेक्टर में हर जरूरी रिफॉर्म्स किए गए। इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया गया। मोबाइल फोन और अन्य टेलीकॉम हार्डवेयर भारत में ही बने इस पर हमारा विशेष ध्यान रहा है। ऐसे हर प्रयास से मोबाइल फोन और डेटा तक भारत के आम नागरिक की पहुंच और सुलभ हो गई। ये भारत के लोगों की ‘इज ऑफ लिविंग’ बढ़ा रहा है।
पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि एक दशक पहले तक भारत में डिजिटल डिवाइड बहुत बड़ी चुनौती थी। वहीं आधुनिक टेक्नोलॉजी एक प्रिविलेज बनती जा रही थी। यानी जिसके पास साधन है, वही आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ ले सकता था, भारत में यही स्थिति बनती जा रही थी। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है।












