दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का स्वच्छ दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम, डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ किया MoU साइन

राजधानी दिल्ली को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजधानी दिल्ली को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ एक MoU साइन किया है। इसका मकसद है कि दिल्ली की हर सार्वजनिक जगह साफ़-सुथरी और सुंदर दिखे और नागरिकों के लिए उपयोगी हो।

सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया शेयर
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “इस साझेदारी के तहत, फ्लाईओवर के नीचे खाली जगहों को सुंदर बनाया जाएगा, फुटपाथों की सफ़ाई और बेहतर देखरेख की जाएगी, ग्रीन बेल्ट को संवारा जाएगा, और खंभों पर भारतीय संस्कृति, आधुनिक कला और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश उकेरे जाएंगे।”

शहर को सँवारने की दिशा में काम
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ हुए इस MoU से शहर को सँवारने की दिशा में काम किया जाएगा। फुटपाथों की सफ़ाई के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। ताकि दिल्ली की हर गली हर कोना साफ-स्वच्छ बनाया जा सके।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़