दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मंथन, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा
इस बैठक में पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में भविष्य में प्रदर्शनों को हिंसक होने से रोकने के साथ-साथ खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पुलिस और जनता के बीच संवाद बेहतर बनाने पर फोकस किया गया।

आगामी त्योहारों को लेकर भी चर्चा
इसके अलावा बैठक में पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों, हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा हुई। वहीं आगामी त्योहारों को लेकर भी बैठक में विस्तार से मंथन किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने त्यौहारी सीजन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा और पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़