सीएम रेखा गुप्ता ने सुना पीएम का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, ‘वॉकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का जिक्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खेड़ा कलां में स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खेड़ा कलां में स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “जितना ‘वॉकल फॉर लोकल’ अभियान आगे बढ़ेगा, उतना तेजी से आत्मनिर्भर भारत का सपना भी पूरा होगा।”

असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान
सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि, “‘मन की बात’ ने देश के आम नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। माननीय प्रधानमंत्री जी का यह संवाद जन-भागीदारी की शक्ति को सामने लाता है और हर नागरिक को राष्ट्र-निर्माण के संकल्प से जोड़ता है।”

कार्यक्रम में कौन शामिल?
इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक राज करण खत्री, ‘मन की बात’ के प्रदेश संयोजक रमेश शौकंडा, जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत और नगर पार्षद श्री योगेश राणा समेत अन्य स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़