दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम 360 खाप की ओर से आयोजित पवित्र ‘जीवन जागरण’ और ‘पगड़ी सम्मान समारोह’ में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “पालम 360 खाप ने पीढ़ियों से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और हमारी गौरवशाली परंपराओं को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
‘विकास के साथ-साथ विरासत’ के मंत्र का पालन
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास के साथ-साथ विरासत’ के मंत्र का पालन करते हुए, हमारी सरकार दिल्ली के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में, विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से 48 गांवों को शहरी दर्जा देकर इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।”
सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि “समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने की उनकी परंपरा सराहनीय है।” बता दें कि इस अवसर पर सांसदयोगेंद्र चंदोलिया, विधायक राज करण खत्री, पालम 360 खाप के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सोलंकी, दीपक भारद्वाज और दिनेश भारद्वाज के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।












