दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेमबाड़ी पुल, सिंघलपुर के पास मुनक नहर पर अचानक निरीक्षण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने छठ घाटों के विकास, सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि, “मुनक नहर, जिसके आसपास की गंदगी और अव्यवस्था के कारण कभी लोगों को परेशानी होती थी, अब स्वच्छता, सुंदरता और सुविधाओं के एक नए रूप में ढल रही है।” सीएम रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि यहाँ अब किसी भी अव्यवस्था का सामना लोगों को न करना पड़े इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
छठ महापर्व तक निर्माण करने का लक्ष्य
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य छठ महापर्व से पहले निर्माण कार्य पूरा करना है। माताएं, बहनें और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के, स्वच्छ वातावरण में छठी मैया की पूजा कर सकें। इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।”












